उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून रोजगार हिल दर्पण

उत्तराखंड में नौकरी का सुनहरा मौका!… स्केलर के 200 पद, ऐसे होगा चयन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर (समूह ‘ग’) के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर से आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गूंजा गुलाब सिंह का नाम!...100वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने लिया बड़ा संकल्प

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड की आगे और पीछे की छायाप्रति अपलोड करनी होगी। आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी और उपश्रेणी के प्रमाणपत्र भी अपलोड करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी!... इन अफसरों की बदलेगी कुर्सी?

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में शारीरिक अर्हता और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी संभावित तिथि 26 और 27 अक्टूबर रखी गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही दूसरे चरण की वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय ऑफलाइन लिखित प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। लिखित परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

  • अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। उन्हें आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी जरूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  54 सीटों का अनुमान, बढ़ी सियासी हलचल!...क्या 2027 में धामी रचेंगे फिर इतिहास?

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में