उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

बच्चों के बीच ऐसे मना CM धामी का जन्मदिन!…दृष्टिबाधित बच्चों संग काटा केक, भावुक हुए मुख्यमंत्री

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर दृष्टिबाधित बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनसे बातचीत कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  कमजोर पड़ा मानसून, फिर भी बारिश से राहत नहीं!...21 सितंबर तक जारी रहेगा बौछारों का दौर

बच्चों के बीच जन्मदिन मनाते हुए मुख्यमंत्री धामी भावुक नजर आए। बच्चों की मासूम मुस्कान, आत्मविश्वास और अपनापन देखकर उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर इन बच्चों के साथ समय बिताना उनके लिए बेहद खास और अविस्मरणीय अनुभव है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के साथ बिताए पलों से बढ़कर उनके लिए कोई और उपहार नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट के पानी में मिले घातक बैक्टीरिया!...10 में 10 सैंपल फेल, हाईकोर्ट का कड़ा रूख

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग बच्चे प्रतिभा, साहस और सपनों के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। उन्हें केवल उचित अवसर, प्रोत्साहन और सहयोग की जरूरत है। सरकार और समाज की जिम्मेदारी है कि उनकी क्षमताओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी!... इन अफसरों की बदलेगी कुर्सी?

उन्होंने बच्चों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में