उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड… अब पीसीएस अफसरों के बदले दायित्व, ये बने नैनीताल के एडीएम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को पीसीएस अधिकारियों के तबादले का एक बड़ा फैसला लिया है और 15 अधिकारियों की सूची जारी की है। इन तबादलों के जरिए राज्य में प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी विवेक कुमार राय अब नैनीताल के नए एडीएम होंगे। राय इससे पहले काशीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त थे। काशीपुर का नगर आयुक्त बनने से पहले वह हल्द्वानी में एसडीएम के पद पर भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दुःखद घटना... खेलते-खेलते नहर में गिरा मासूम, शव बरामद

नैनीताल के एडीएम शिवचरण द्विवेदी को रुद्रपुर के ग्राम में विकास संस्थान का निदेशक बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी निर्मला को उधम सिंह नगर जिले का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। रविंद्र बिष्ट को मंडी परिषद रुद्रपुर का उपनिदेशक बनाया गया है। गोपाल सिंह चौहान को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल बाजपुर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की बर्बरता... पहले घसीटा फिर बेरहमी से पीटा! आहत महिला ने दी जान, एसओ पर एक्शन

अनुराग आर्य को एसडीएम चंपावत बनाया गया है। शालिनी नेगी को उप जिलाधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है। रोहन सिंह को उप जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। कुसुम चौहान को हरिद्वार का नया सिस्टम स्टेट बनाया गया है। संतोष कुमार पांडे को राज्य संपति विभाग में पोस्टिंग दी गई है।अपूर्व सिंह को उप जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग... 90 से अधिक बीमार, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, हुई कार्रवाई

आकाश जोशी को उप जिलाधिकारी पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। हिमांशु कफ़लतिया को राजस्व आयोग में जिम्मेदारी दी गई है। आशीष चंद्र घिल्डियाल को शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। गौरव चटवाल को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में