उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

उत्तराखंड… इस पालिका अध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक मामले में सुनवाई के दौरान नगर पालिकाध्यक्ष  को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ जिला सत्र न्यायालय में चल रहे मुकदमे की सुनवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति आलोक महरा की एकलपीठ ने याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनने के बाद यह अंतरिम आदेश जारी किया। साथ ही अदालत ने मामले के शिकायतकर्ता प्रवीण रावत को नोटिस जारी कर शीघ्र जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई सर्विस रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मामला उत्तरकाशी में दर्ज एक एफआईआर से जुड़ा है। शिकायतकर्ता एवं भाजपा नेता प्रवीण रावत का आरोप है कि नदी किनारे अवैध खनन की सूचना पुलिस को देने के कारण बड़कोट पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल उनसे रंजिश रखने लगे थे। शिकायत के अनुसार, जब वह पुलिस और नायब तहसीलदार के एस्कॉर्ट के साथ जा रहे थे, तब विनोद डोभाल और अन्य लोगों ने कथित तौर पर अपनी स्कॉर्पियो वाहन से उनकी ऑल्टो कार को जानबूझकर टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ता ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने तर्क दिया कि जिस स्कॉर्पियो वाहन पर टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है, उसकी निरीक्षण रिपोर्ट में किसी प्रकार के दुर्घटना या क्षति के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे एफआईआर की कहानी संदिग्ध प्रतीत होती है।

बचाव पक्ष ने अभियोजन की कहानी पर कई सवाल भी उठाए। अधिवक्ता ने कहा कि पुलिस और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में किसी वाहन द्वारा टक्कर मारकर आसानी से फरार हो जाना और मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा आरोपियों को न पकड़ पाना अस्वाभाविक है। उन्होंने यह भी कहा कि कथित घटना का कोई स्वतंत्र प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं है तथा पूरा मामला राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक वारदात...प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर हत्या, सनसनी

इन दलीलों पर विचार करते हुए न्यायमूर्ति आलोक महरा ने उत्तरकाशी की अदालत में विचाराधीन ‘सत्र ट्रायल संख्या 06, वर्ष 2026’ की कार्यवाही पर अगली सुनवाई तक अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में