उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम बागेश्वर हिल दर्पण

उत्तराखंड में खौफनाक वारदात…प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर हत्या, सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुमाऊं मंडल में शनिवार को प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि स्कूल का ही बाबू पहले से चाकू लेकर रास्ते में वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा था। इससे हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

यह घटना  बागेश्वर जिले में सामने आई। यहां राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या से सनसनी फैल गई।

प्रधानाचार्य 55 वर्षीय दयानंद टम्टा के वहां पहुंचते ही उसने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को स्वजन और स्थानीय लोग तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रधानाचार्य की मौत की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में शिक्षक, परिचित और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षक समाज ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में