उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड… इन आईपीएस अफसरों के बदले दायित्व

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर अहम बदलाव किए गए हैं। राज्य सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पदों पर नए नियुक्ति किए गए हैं।

आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी (प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी) की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले सहायक पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम, पुलिस अधीक्षक एससीआरबी और सीसीटीएनएस जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल... इन इलाकों में कल बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

इसके अलावा, धीरेंद्र सिंह गुंज्याल को पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले वे सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार के पद पर थे। इस बदलाव के साथ ही रचिता जुयाल को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखंड का पद दिया गया है।

वहीं, आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक अपराध और यातायात का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि वे पहले हरिद्वार में उप पुलिस अधीक्षक क्राइम और ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में हिन्दू युवती के साथ था युवक!... लोगों ने पकड़ कर लगाई धुनाई- जानें पूरा मामला

निहारिका तोमर को उधम सिंह नगर जिले का नया पुलिस अधीक्षक अपराध और यातायात नियुक्त किया गया है, वे पहले उधम सिंह नगर में ही उप पुलिस अधीक्षक क्राइम और ट्रैफिक के पद पर थीं।

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड में स्टेट पुलिस सर्विस से भारतीय पुलिस सेवा में प्रमोशन को लेकर सहमति दी थी, जिसके बाद राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में प्रमोशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस निर्णय के तहत, साल 2005 बैच के कई राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी आईपीएस में प्रमोट होने की संभावना पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था का महासंगम...बाबा नीब करौरी के दरबार में उमड़े भक्त, गूंजे जयकारे

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में