उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं नैनीताल हिल दर्पण

ये नहीं सुधरने वाले!…7-7 और 4-4 मुकदमों के बाद भी नहीं रुके, अब 6 महीने की ‘नो एंट्री’

खबर शेयर करें -

 नैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपियों के खिलाफ जिला बदर के आदेश जारी किए हैं। दोनों आरोपियों को छह माह की अवधि के लिए जनपद नैनीताल की सीमा से निष्कासित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बहन की ID से होटल पहुंचा युवक!...युवती के साथ कमरे में मिला, फिर मचा हंगामा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू सागर पुत्र स्व. रामकुमार, निवासी नाथूपुर पाडली, लामाचौड़, थाना मुखानी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सात मामले तथा गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।

वहीं, पूरन सागर पुत्र स्व. रामकुमार, निवासी नाथूपुर पाडली, लामाचौड़, थाना मुखानी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के चार मामले दर्ज हैं। इसके अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 और 506 के तहत भी एक मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस में भूचाल!...पूर्व सीएम का इस्तीफा, सियासत में मची हलचल

दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनकी गतिविधियों से कानून-व्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की। न्यायालय ने दोनों को छह माह के लिए नैनीताल जिले की सीमा से बाहर रहने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, सियासी हलचल तेज!...50 से ज्यादा लोगों ने पकड़ा हाथ

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में