उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में वर्दी घोटाला… तीन गुना दाम पर खरीद, जांच शुरू

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में होमगार्ड विभाग से जुड़ा एक बड़ा वर्दी घोटाला सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गृह विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि होमगार्ड विभाग में तैनात डिप्टी कमांडेंट जनरल (डीसीजी) अमिताभ श्रीवास्तव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भारी वित्तीय अनियमितताएं कीं।

आरोपों के मुताबिक, जवानों के लिए खरीदी गई करीब एक करोड़ रुपये की वर्दी और अन्य सामग्री को बाजार मूल्य से तीन गुना अधिक कीमत पर, लगभग तीन करोड़ रुपये में खरीदा गया। इस खरीद में ठेकेदार के साथ मिलीभगत की बात भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

कमांडेंट जनरल होमगार्ड पीवीके प्रसाद ने विभागीय जांच के बाद डीसीजी अमिताभ श्रीवास्तव को दोषी मानते हुए उनकी बर्खास्तगी, दो करोड़ रुपये की रिकवरी और उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की संस्तुति शासन को भेजी थी। उन्होंने बताया कि यह अनियमितताएं वित्तीय वर्ष 2024-25 में हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर...सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

जब वर्ष 2025-26 में इन्हीं दरों पर दोबारा टेंडर निकाला गया, तब मामले की गड़बड़ी पकड़ में आई। इसके बाद टेंडर को निरस्त कर दिया गया और पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई।

गृह सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले कमांडेंट जनरल होमगार्ड का पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी दी गई थी। मामले की जांच के लिए शासन स्तर के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण हटाने पर बवाल!...छत पर चढ़े युवकों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप

घोटाले के सामने आने के बाद कमांडेंट जनरल ने विभाग में वर्दी की खरीद पर तत्काल रोक लगा दी है। विभागीय जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से एक करोड़ रुपये के सामान का बिल तीन करोड़ रुपये का बनाया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में