उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

अतिक्रमण हटाने पर बवाल!…छत पर चढ़े युवकों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाने को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। एक खाली मैदान पर पिलर लगाने पहुंची जिला प्रशासन और पुलिस की टीम को स्थानीय लोगों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। जमीन पर स्वामित्व को लेकर विवाद के बीच मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

राजधानी देहरादून के चंद्रबनी नयागांव क्षेत्र में स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन कथित रूप से भूमाफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए कार्रवाई कर रहा है। लोगों का कहना है कि जिस भूमि पर प्रशासन हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर कब्जा लेने की कोशिश कर रहा है, वह जमीन विवादित स्थल पर नहीं बल्कि किसी अन्य स्थान पर स्थित है। उनका दावा है कि संबंधित भूमि श्रम विभाग की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

विरोध के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौके पर मौजूद रहीं और उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध किया। इसी बीच, तहसीलदार की मौजूदगी में एक पुलिसकर्मी द्वारा पिलर लगाने के लिए गड्ढा खोदने की कोशिश की गई, जिसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

मामला उस समय और गंभीर हो गया जब दो युवक पास के एक तीन मंजिला मकान की छत पर चढ़ गए और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। घटना से प्रशासन और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिसकर्मी छत पर पहुंचे और काफी समझाइश के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर...सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

घटनास्थल पर लंबे समय तक तनाव का माहौल बना रहा। एक ओर प्रशासन अपनी कार्रवाई को वैध बता रहा था, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए विरोध पर अड़े रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में