उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर…सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत मई 2026 की पेंशन राशि एक क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की। राज्य के 9.74 लाख से अधिक लाभार्थियों को कुल 176.59 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति अभियान तथा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और देखभाल के प्रति लोगों को शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव और बाधा के पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने जन-धन, उज्ज्वला, आवास, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों लोगों को लाभ मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि अंत्योदय परिवारों को सालाना तीन मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं, जबकि महिलाओं को ‘लखपति दीदी योजना’ और कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

धामी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रक्रियाओं के सरलीकरण, तकनीक के अधिक उपयोग और नियमित निगरानी को आवश्यक बताया। उन्होंने विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों के पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर योजनाओं की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में