उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव…दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धामी सरकार ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए नए दायित्वों की घोषणा की है। इस संबंध में मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा अलग-अलग आधिकारिक आदेश जारी किए गए।

जारी आदेशों के अनुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को सेतु आयोग में सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं, देहरादून की वरिष्ठ नेत्री ज्योति कोटिया को गोरखा कल्याण परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अभिषेक शाही को परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

इसके अलावा, ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा निवासी कैप्टन गंभीर सिंह धामी को उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

टिहरी गढ़वाल के कंडीसौड़ क्षेत्र स्थित धरवाल गांव के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

सरकार की इन नियुक्तियों को संगठन के अनुभवी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शासन व्यवस्था में अधिक सक्रिय भूमिका देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में