उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड में तबादला प्रक्रिया शुरू…शिक्षकों के ट्रांसफर पर फिर अटका पेंच

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के तहत सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नियमों के अनुसार 31 मार्च तक विभागाध्यक्षों को मानकों के आधार पर कार्यस्थलों का चिह्नीकरण करना है। हालांकि प्रदेश के सबसे बड़े विभाग, शिक्षा विभाग में इस वर्ष शिक्षकों के तबादले होने की संभावना कम नजर आ रही है।

तबादला एक्ट के प्रावधानों के तहत हर साल एक अप्रैल तक मंडल और जिला स्तर पर स्थानांतरण समितियों का गठन किया जाना अनिवार्य है। इसके बाद 15 अप्रैल तक प्रत्येक संवर्ग के लिए सुगम और दुर्गम क्षेत्रों के कार्यस्थलों, स्थानांतरण के लिए पात्र कर्मचारियों और शिक्षकों के साथ-साथ खाली पदों की सूची विभागीय वेबसाइट पर जारी की जानी होती है।

यह भी पढ़ें 👉  11 दिन से ड्यूटी से गायब था PWD कर्मचारी... कमरे से दुर्गंध आई तो खुला मौत का राज

कुछ विभागों का कहना है कि शासन स्तर से आदेश जारी होने के बाद ही तबादलों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं शिक्षा विभाग में सुगम और दुर्गम क्षेत्रों के निर्धारण का मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी वजह से इस साल भी शिक्षकों के तबादले अटक सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज बदला रहेगा मौसम... नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने बताया कि शिक्षकों के तबादलों पर फिलहाल कोर्ट की रोक लगी हुई है, जिसके कारण सुगम और दुर्गम क्षेत्र के आधार पर स्थानांतरण संभव नहीं है। हालांकि धारा 27 के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के 250 शिक्षकों के तबादले के लिए प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता... छह जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम; JCB-मैनपावर तैनात

वहीं कार्मिक सचिव शैलेश बगोली ने कहा कि तबादला एक्ट के तहत हर वर्ष होने वाले स्थानांतरण के लिए पहले से समय-सारणी तय है। इसलिए सभी विभागों को अलग से शासनादेश का इंतजार किए बिना तय समय-सीमा के अनुसार तबादला प्रक्रिया को लागू करना चाहिए।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में