उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

11 दिन से ड्यूटी से गायब था PWD कर्मचारी… कमरे से दुर्गंध आई तो खुला मौत का राज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता गढ़वाल कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव उनके विभागीय आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कर्मचारी पिछले 22 अगस्त से कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे। बुधवार को आवास से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 26 मदरसों को मिली मान्यता... CM धामी ने किया बड़ा ऐलान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर जितेंद्र प्रसाद थपलियाल (41) मृत अवस्था में मिले। वह गोविंद राम के पुत्र और टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र के बसली गांव के निवासी थे। जितेंद्र लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता गढ़वाल कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे और विभागीय कॉलोनी स्थित आवास में अकेले रहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन... विरोध के बीच गरजा बुलडोजर, मौके पर भारी फोर्स

सीओ सदर तपेश कुमार चंद ने बताया कि कर्मचारी के 22 अगस्त से कार्यालय नहीं आने की जानकारी मिली है। बुधवार को कमरे से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में