उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में आज बदला रहेगा मौसम… नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की स्थिति बन सकती है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं चमोली, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भी भारी वर्षा की संभावना है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर संवेदनशील और पर्वतीय क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में