उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल मौसम हिल दर्पण

ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता… छह जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम; JCB-मैनपावर तैनात

खबर शेयर करें -

नैनीताल। कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंडल के सभी छह जिलों नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को एहतियातन पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त ने कहा कि सभी जिलों में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के साथ ही तहसील और ब्लॉक स्तर के कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखे जाएं। किसी भी आपात स्थिति में सूचना मिलते ही संबंधित विभागों के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करें।

यह भी पढ़ें 👉  दो सितंबर को भारी बारिश!...कई इलाकों में रेड अलर्ट, बिजली और गर्जन का भी खतरा

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंचाई, विद्युत, पेयजल निगम, ब्रिडकुल, ग्रामीण निर्माण विभाग समेत सभी कार्यदायी संस्थाओं को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनों और पर्याप्त मैनपावर की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि सड़क बंद होने या भूस्खलन जैसी स्थिति में यातायात बहाली का काम तत्काल शुरू किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा...कॉलेज में प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़े छात्र, हंगामा

दीपक रावत ने अधिकारियों को नदियों, नालों और गधेरों के किनारे रहने वाले लोगों के साथ-साथ भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में बसे परिवारों पर विशेष नजर रखने और जरूरत पड़ने पर उन्हें समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना को गंभीरता से लेते हुए बिना देरी राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया जाए। आयुक्त ने आमजन से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने लोगों से नदी-नालों और उफनते जलस्रोतों को पार करने का जोखिम नहीं उठाने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में