उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं जजमेंट हिल दर्पण

माता-पिता पर अत्याचार…बहू-बेटे पर कोर्ट का कड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता ने अपने ही बेटे और बहू पर मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई के बाद एसडीएम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोनों को संपत्ति से बेदखल करने का आदेश जारी किया है।

उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में आई इस घटना पर Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act, 2007 के तहत कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता ने ग्राम मकरंदपुर निवासी होकर बताया कि उन्हें अपने ही घर में सम्मानपूर्वक जीवन जीने में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मां आई, बच्चे को जन्म दिया और चली गई...अस्पताल में अकेला रह गया नवजात, फिर मौत

मामले की सुनवाई उप जिला अधिकारी गदरपुर और कल्याण अधिकारी की अदालत में हुई। दोनों पक्षों की दलीलों और साक्ष्यों की विस्तृत जांच के बाद अदालत ने बुजुर्ग के पक्ष में निर्णय सुनाया और बेटे व बहू को संबंधित संपत्ति से हटाने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशीली ड्रिंक, फिर अश्लील वीडियो... मंगेतर को भेजकर युवती से ब्लै‌कमेलिंग, जानें पूरा मामला

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि इस कानून का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा, सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना है। यदि संतान द्वारा माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार या उत्पीड़न किया जाता है, तो प्रशासनिक कार्रवाई आवश्यक है।

फैसले के बाद प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही बुजुर्गों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए लागू कानून का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धिकरण’ पर फिर सुलगी सियासत... हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस सांसद; पुलिस से कर दी बड़ी मांग

स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला समाज के लिए एक मजबूत संदेश है और इससे उन वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिलेगी जो पारिवारिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में