उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून नैनीताल मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड…मौसम में बड़ा बदलाव, जारी हुआ ये अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है और इसके साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 मार्च को कुछ स्थानों पर बारिश और थंडरस्टॉर्म की गतिविधि हो सकती है।

देहरादून मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, हरिद्वार, चंपावत और नैनीताल जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमानी आफत!...बढ़ सकता है खतरा, इस जिले में आज स्कूल बंद

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 14°C तक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमानी आफत!...बढ़ सकता है खतरा, इस जिले में आज स्कूल बंद

प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। उत्तरकाशी के चांगथांग में हाल ही में हिमस्खलन हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने मार्ग को फिर से यातायात के लिए खोल दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमानी आफत!...बढ़ सकता है खतरा, इस जिले में आज स्कूल बंद
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में