उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

कांग्रेस का सचिवालय कूच!… चुनावी मुद्दों पर प्रदर्शन, पुलिस ने रास्ते में रोका

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड कांग्रेस ने  चुनाव संबंधी अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े कथित मामलों को लेकरशुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर सचिवालय घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सुभाष रोड स्थित आयकर कार्यालय के पास रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहीं धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की बड़ी तैयारी!... करीब 40 सवालों से तैयार होगा आबादी का पूरा डेटा

इससे पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जुलूस के रूप में सचिवालय की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल!... 22 अफसरों के तबादले, कई दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र

कांग्रेस ने यह प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया है। पार्टी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग भी की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस ने 25 सितंबर को प्रदेश स्तर और 28 सितंबर को जिला स्तर पर विरोध-प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया है। वहीं, चुनाव आयोग से जुड़े विवाद पर आयोग की ओर से यह पक्ष सामने आया है कि एसआईआर समेत हाल की नई पहलों से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में