इवेंट उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस…इन महिलाओं को मिला सम्मान, सीएम ने कही ये बड़ी बात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में राज्यभर की 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान उन महिलाओं को दिया गया है, जिनके त्याग, संघर्ष और संस्कारों ने परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत की है। उन्होंने माताओं की भूमिका, परिवार और समाज में उनके योगदान तथा पहाड़ की असली ताकत के रूप में मातृशक्ति का महत्व भी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक वारदात...प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर हत्या, सनसनी

कार्यक्रम में रेखा आर्य ने महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की और कहा कि महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर से होती है और समाज एवं राष्ट्र तक फैलती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मुख्य थीम ‘गिव टू गेन’ थी। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की सक्रिय, समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया पारदर्शी बनाते हुए प्रत्येक जनपद से विभिन्न आय वर्ग की महिलाओं को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और पिथौरागढ़ से 38 महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद गीता राम गौड़, निदेशक बीएल राणा, और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में