उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड पंचायत चुनाव… आरक्षित सीटों पर होगा बड़ा बदलाव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में ग्राम पंचायत सदस्यों के एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण वाली सीटों को सामान्य (अनारक्षित) करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। पंचायतीराज विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।

राज्य में दो बार पंचायत चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद ग्राम पंचायत सदस्यों के 3846 पद अब भी खाली पड़े हैं। इनमें महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों को छोड़कर बाकी पदों को सामान्य श्रेणी में बदलकर दोबारा चुनाव कराने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

पिछले साल जुलाई में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अधिकांश पदों पर परिणाम आ गए थे, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्यों की बड़ी संख्या में सीटों पर नामांकन ही नहीं हुआ। इसके कारण ये पद रिक्त रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

इसके बाद हुए उपचुनावों के बावजूद स्थिति नहीं सुधरी और अब भी:

  • ग्राम पंचायत सदस्य: 3846 पद खाली
  • ग्राम प्रधान: 16 पद खाली
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य: 3 पद खाली

ग्राम पंचायत सदस्यों की कमी के कारण कई जगह कोरम पूरा नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से 33 ग्राम प्रधान आठ महीने बाद भी शपथ नहीं ले सके हैं और पंचायतों का गठन अटका हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन....इस अफसर को अवमानना नोटिस

कई जिलों के जिलाधिकारियों ने खाली पदों को सामान्य श्रेणी में बदलने की सिफारिश की है। पंचायतीराज निदेशालय ने यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलने पर इन पदों पर तीसरी बार चुनाव कराए जाएंगे।

पंचायतीराज विभाग के अनुसार, राज्य में कुल 7817 ग्राम पंचायतें, 3195 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 402 जिला पंचायत सदस्य पद हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में