उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

मौसम विभाग ने बढ़ाई टेंशन!… उत्तराखंड में 6 दिन बारिश, दो दिन बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून का असर अभी कम होता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 3 सितंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक प्रदेश में अगले छह दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 31 अगस्त और 1 सितंबर को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी दिनों में येलो अलर्ट रहेगा।

29 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी बारिश के तेज से बहुत तेज दौर आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो से गरमाया माहौल...बारावफात जुलूस में भाषण देने वाले मुफ्ती गिरफ्तार

30 अगस्त को भी पूरे प्रदेश में बारिश जारी रहने की संभावना है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में तेज से अति तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में मौसम ज्यादा खराब रहने का अनुमान है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गर्जना और तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा हो सकती है। इसे देखते हुए तीनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में युवक-युवतियों का हाईवोल्टेज बवाल!...लात-घूंसे और बेल्ट चली, VIDEO वायरल

1 सितंबर को देहरादून और टिहरी गढ़वाल में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। दोनों जिलों में तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर आ सकते हैं, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में भी तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातम!...हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की दर्दनाक मौत

2 और 3 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने की आशंका भी जताई है। इससे स्थानीय सड़कों और राजमार्गों पर यातायात बाधित हो सकता है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में