उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

रक्षाबंधन पर मातम!…हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिले में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर डॉ. कैलाश पुष्पाण स्कूटी से भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा सूमो ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डॉ. पुष्पाण गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मदरसों के मुद्दे पर बवाल!... CM धामी ने चेताया- ‘भय फैलाने वालों की खैर नहीं’

हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए गुप्तकाशी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  डेंगू-फ्लू ने बढ़ाई चिंता!...इस अस्पताल का CMO ने लिया जायजा, दिए अहम निर्देश

मृतक की पहचान पंचकेदार होटल/होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कैलाश पुष्पाण के रूप में हुई है। वह जिला पंचायत सदस्य परकंडी प्रीति पुष्पाण के पति थे। उनके निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि ऊखीमठ क्षेत्र में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता पर जानलेवा हमला!...कैफे में घुसे 5 लोग, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सूमो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वास्तविक वजह और चालक की भूमिका जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। वहीं, डॉ. पुष्पाण के आकस्मिक निधन पर स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने शोक जताया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में