उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उपनल कर्मियों की चमकी किस्मत.. सरकार ने खोल दिया सुविधाओं का पिटारा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उपनल कर्मचारियों के लिए संशोधित अनुबंध पत्र जारी कर दिया है, जिसमें उनकी कई प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है।

कार्मिक विभाग के अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत ने मंगलवार को यह संशोधित अनुबंध जारी किया। नए प्रावधानों के अनुसार अब कर्मचारियों का विभागीय समायोजन अस्थायी के बजाय संविदा के आधार पर किया जाएगा। यह संविदा हर वर्ष 60 वर्ष की आयु तक बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

सरकार ने पुराने अनुबंध में मौजूद “अस्थायी समायोजन” की शर्त समाप्त कर दी है, जिसका कर्मचारी लंबे समय से विरोध कर रहे थे। साथ ही उपनल द्वारा निर्धारित अकुशल, अर्द्धकुशल और अधिकारी स्तर जैसी श्रेणियों को भी हटा दिया गया है। अब कर्मचारियों की नियुक्ति विभागीय पद की प्रकृति के अनुसार संविदा पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को एक कैलेंडर वर्ष में 12 आकस्मिक अवकाश और 15 उपार्जित अवकाश मिलेंगे। हालांकि, उपार्जित अवकाश अगले वर्ष के लिए आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। कर्मचारियों को वेतन के साथ महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

संशोधित अनुबंध में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ग्रेच्युटी कुल मानदेय का हिस्सा मानी जाएगी। इसके अलावा, प्रशासनिक कार्रवाई की स्थिति में कर्मचारियों को नियमानुसार सुनवाई का अवसर भी दिया जाएगा।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में