इवेंट उत्तराखण्ड कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

कवियों की रचनाओं से सजी महफिल…सीएम धामी बोले—कवि समाज के मार्गदर्शक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कालाढुंगी स्थित नमस्ते कॉर्बेट रिजॉर्ट में ललित फाउंडेशन के पंचम अधिवेशन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन “अभिव्यंजना 5.0” का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कवि केवल शब्दों के रचनाकार नहीं, बल्कि समाज के चिंतक और मार्गदर्शक होते हैं। उनकी रचनाएं समाज को नई दिशा देने और सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में भी कवियों और साहित्यकारों की लेखनी ने जनमानस को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...अफसरों के ट्रांसफर को लेकर आई बड़ी अपडेट

धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदैव साहित्य, संस्कृति और सृजन की भूमि रही है। यहां की साहित्यिक परंपरा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है। उन्होंने सुमित्रानंदन पंत, चंद्रकुंवर बर्त्वाल, शैलेश मटियानी और गौरा पंत ‘शिवानी’ सहित अनेक साहित्यकारों के योगदान को स्मरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बुल्डोजर एक्शन... सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार ध्वस्त

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास, पद्मश्री अशोक चक्रधर और डॉ. हरिओम पंवार की सराहना करते हुए कहा कि इन साहित्यकारों ने कविता को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।

इस अवसर पर समाज और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कवियों एवं साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, देश के विभिन्न राज्यों से आए कवि, साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...कई बड़े अफसरों की बदली कुर्सी

इससे पूर्व आईआरबी बेलपड़ाव, रामनगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हेलिपैड परिसर में आईआरबी जवानों के बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में