उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!…एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन स्तर से बड़ी खबर सामने आ रही है। शासन ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में तैनात अधिशासी अधिकारियों (ईओ), सहायक नगर आयुक्तों, उप नगर आयुक्तों और अन्य अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार हरिद्वार नगर निगम के प्रभारी उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी को सहायक निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून भेजा गया है। वहीं विनोद कुमार को सहायक निदेशक, शहरी विकास निदेशालय से उप नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का अलर्ट...नैनीताल में कल कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में छुट्टी

स्थानांतरण सूची में हेमंत कुमार गुप्ता को नगर पंचायत लंढौरा से नगर पालिका परिषद महुआखेड़ा गंज, सतीश कुमार को महुआखेड़ा गंज से नगर पंचायत बनबसा तथा गुरमीत सिंह को नगर पंचायत लंढौरा का प्रभारी अधिशासी अधिकारी बनाया गया है।

इसी क्रम में हेमंत कुमार को नगर पालिका परिषद गौचर से शिवालिक नगर, जबकि रोशन सिंह पुंडीर को नगर पालिका परिषद गौचर का प्रभारी अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। तारीख खान को शिवालिक नगर से डीडीहाट नगर पालिका परिषद तथा एस.पी. गुप्ता को नगर निगम रुड़की से प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार बनाया गया है।

आदेश के तहत सरोज गौतम को नगर पंचायत नानकमत्ता, राहुल सिंह को नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़, ईश्वर सिंह रावत को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा तथा पूजा को प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बाजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास को नई सौगात... विधायक निधि से बने ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण

इसके अलावा वीरेंद्र सिंह रांगड़ को गुप्तकाशी, अंजली को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त हरिद्वार, रोहित कुमार को भगवानपुर, अंकित राणा को पिरान कलियर और कुलदीप चौहान को ढंडेरा नगर पंचायत का प्रभारी अधिशासी अधिकारी बनाया गया है।

वहीं यशवीर सिंह को तपोवन, दीपक बड़ोदा कोठी को कालाढूंगी, भारत पंवार को देवप्रयाग, कुलदीप नैथानी को नगर पंचायत मुनिकीरेती-मुखेमठ, मोहम्मद यामीन को गजा (टिहरी), उदयवीर सिंह को नगर निगम काशीपुर, राकेश कोटिया को जसपुर और कुसुम मटूड़ा को उत्तरकाशी नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी आदेश में तुलसी शालिनी को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी, वासुदेव डंगवाल को नगर पंचायत चमियाला, मानवेंद्र सिंह रावत को लंबगांव का अतिरिक्त प्रभार तथा सुनील कुमार वर्मा को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम श्रीनगर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि फिर शर्मसार!...जागरण में गई किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

शासन ने गायत्री बिष्ट को नगर पालिका परिषद जोशीमठ का अधिशासी अधिकारी नियुक्त करते हुए सुनील पुरोहित को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है। वहीं पंकज सिंह को प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत लालकुआं तथा नगर पालिका परिषद बड़कोट में भी नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। शासन के अनुसार सभी अधिकारियों के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में