अजब- गजब उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

‘मृत’ बुजुर्ग की अचानक खुल गई आंखें!…घरवालों को आने लगे धड़ाधड़ कॉल, फिर सामने आया सच

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के जिंदा होने की खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खबर की पुष्टि की गई तो स्वजनों ने बताया कि बीते तीन दिन से बुजुर्ग का जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुजुर्ग की दोनों किडनी और हार्ट खराब हो गए थे।

दरअसल, यह पूरा मामला ऋषिकेश के आईडीपीएल गीतानगर क्षेत्र का है। बुधवार को चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि बुजुर्ग की हालत बेहद नाजुक है और अब उन्हें घर ले जाकर सेवा-सुश्रूषा की जाए। इसके बाद परिजन ऑक्सीजन सिलेंडर और एंबुलेंस की मदद से उन्हें घर लेकर जाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  शुद्धिकरण विवाद पर फिर गरमाई सियासत... धामी के बयान से कांग्रेस में हलचल

इसी दौरान गुमानीवाला रेलवे फाटक के समीप सड़क के गड्ढे में एंबुलेंस के हिचकोले खाने पर बुजुर्ग की अचानक आंखें खुल गईं। यह देखकर परिजन हैरान रह गए। इसके बाद वे बुजुर्ग को उपचार के लिए एम्स ले जाने लगे, लेकिन बाद में परिजनों की सलाह पर एम्स के गेट से ही वापस लौट गए और निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका...इस दिग्गज नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

हालांकि, बाद में परिजन बुजुर्ग को घर ले गए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के ‘जिंदा होने’ की खबर वायरल हो गई। खबर फैलने के बाद रिश्तेदारों और परिचितों के फोन भी परिजनों के पास आने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना ड्यूटी से छूट आसान नहीं!...मेडिकल बोर्ड की सिफारिश पर ही होगा फैसला

परिजनों ने स्पष्ट किया कि जौलीग्रांट अस्पताल के चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित नहीं किया था। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए घर ले जाने की सलाह दी थी। परिजनों के मुताबिक सोशल मीडिया पर घटना को जिस तरह से पेश किया जा रहा है, वह पूरी तरह भ्रामक है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में