अजब- गजब जन मुद्दे राष्ट्रीय हिल दर्पण

‘ऐसे लड़के से शादी नहीं’…दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने रोक दिए फेरे! सब हैरान

खबर शेयर करें -

 शादी समारोह के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी। यहां एक युवती ने शादी के मंडप में ही नशे में धुत दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, लेकिन बाद में आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। युवती के साहसिक निर्णय की सराहना करते हुए पुलिस ने उसे सम्मानित भी किया। यह मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का है।

जानकारी के अनुसार चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव निवासी 22 वर्षीय मुस्कान प्रधान की शादी 23 जून को खोखरा गांव के 24 वर्षीय संत राम से तय थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब चार बजे बारात गांव पहुंची और विवाह की रस्में शुरू हुईं। इसी दौरान दुल्हन ने देखा कि दूल्हा शराब के नशे में इस कदर धुत था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का खेल खत्म...उत्तराखंड को दहलाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

दूल्हे की हालत देखकर मुस्कान ने तत्काल शादी करने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि सगाई के समय भी दूल्हा नशे में आया था। उस समय विरोध जताने पर उसने शराब छोड़ने का वादा किया था, लेकिन शादी के दिन भी वह नशे में पहुंच गया। ऐसे में उसने यह रिश्ता आगे बढ़ाने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य में क्रांति!... सीएम धामी ने चंपावत को दी बड़ी सौगात

दुल्हन के फैसले के बाद शादी समारोह में तनाव का माहौल बन गया। दोनों परिवारों और बारातियों के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान हुई झड़प में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसमें वर पक्ष शादी की तैयारियों में हुए खर्च की भरपाई के लिए वधू पक्ष को लगभग तीन लाख रुपये देने पर सहमत हो गया। इसके बाद बारात वापस लौट गई और विवाद शांत हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  तबादलों का काउंटडाउन खत्म!... कई विभागों में होगा बड़ा फेरबदल

घटना के बाद जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मुस्कान को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ युवती का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देता है कि विवाह जैसे पवित्र रिश्ते में सम्मान, जिम्मेदारी और अच्छे आचरण सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। स्थानीय लोग मुस्कान के फैसले की सराहना कर रहे हैं और इसे उन परिवारों के लिए एक प्रेरणा बता रहे हैं, जो शादी-ब्याह के दौरान नशे जैसी गंभीर आदतों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय
उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून स्वास्थ्य

*कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए उत्तराखंड के इतने अस्पताल, मिलेंगे 203.5 लाख*

खबर शेयर करें -देहरादून। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के