उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत हिल दर्पण

मौत बनकर दौड़ा ट्रक… पैराफिट से टकराकर मजदूर पर पलटा; दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को राजधानी देहरादून में एक दर्दनाक हादसे में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हुआ ट्रक एक्सप्रेसवे के पैराफिट से टकराने के बाद सड़क पर काम कर रहे मजदूर पर पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  बहन से छेड़छाड़!... विरोध पर किशोर को मारी गोली; उत्तराखंड में सरेआम फायरिंग से सनसनी

जानकारी के अनुसार ट्रक देहरादून की ओर आ रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बेकाबू ट्रक एक्सप्रेसवे के पैराफिट से टकराया और सड़क पर कार्य कर रहे मजदूर के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!... राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत

हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में