उत्तराखण्ड कुमाऊं हिल दर्पण

भारी बारिश का अलर्ट…नैनीताल में 14 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

खबर शेयर करें -

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर नैनीताल जिले में 14 अगस्त 2026 को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने यह फैसला छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा टनल हादसा...मलबे-पानी के बीच फंसे मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, शुक्रवार 14 अगस्त को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

आदेश के तहत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश की अनुमति दी गई है। हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शिक्षण संस्थानों को इससे छूट दी गई है, जहां विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई और रहने की व्यवस्था एक ही परिसर में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  दमुवाढूंगा में वर्षों के संघर्ष का अंत करीब!... ड्रोन सर्वे के बाद अब जमीन पर मिलेगा मालिकाना हक

मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर एवं प्रवाह बढ़ने तथा संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका जताई है। संभावित जोखिम को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर की बाइक पर आए थे दो बदमाश... पुलिस ने रोका तो बरसा दी गोलियां; फिर हुआ एनकाउंटर

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी संबंधित विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से भी मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में