उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्थानान्तरण हिल दर्पण

अफसरशाही में बड़ा उलटफेर!… सात PCS अफसरों का तबादला

खबर शेयर करें -

अफसरशाही में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। यूपी में शासन ने सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थलों पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस नेता के रिश्तेदारों की दबंगई!...गाड़ी में डाल युवकों को ले गए फार्म हाउस, फिर बरसाए डंडे

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार निधि पांडेय को उपजिलाधिकारी लखनऊ नियुक्त किया गया है। वह अब तक जनभवन में कम्पट्रोलर के पद पर कार्यरत थीं। वहीं ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन...ये दो अफसर सस्पेंड, मची खलबली

संदीप केला को अपर जिलाधिकारी बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश चंद्र को बांदा में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती मिली है। इसी तरह दिव्या ओझा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बरेली नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों का पैकेज छोड़ UPSC में हासिल की 65वीं रैंक...अब हल्द्वानी की कमान संभालेंगी IAS आशिमा गोयल

इसके अलावा विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर और उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद पर तैनाती दी गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड देहरादून प्रमोशन शिक्षा स्थानान्तरण

*शिक्षा विभाग के इन अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात, कईयों के ट्रांसफर*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। विभाग में अधिकारियों को बंपर प्रमोशन मिले हैं। इसके अलावा कईयों के तबादले