उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कार्रवाई कुमाऊं हिल दर्पण

भाग रहा था हैवान… फिर पुलिस पर फायरिंग, आखिर मुठभेड़ में गोली लगते ही खत्म हुई फरारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर बदमाशों का सामना पुलिस से हुआ है। युवक से लूट, मारपीट और अप्राक‌ृतिक कृत्य के आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।  जिसके जवाब में आत्मरक्षा के तहत की गई कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

मामला ऊधमसिंहनगर जिले के नानकसागर डैम क्षेत्र का है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 6 अगस्त की रात प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बेरीघाट, खटीमा की तलाश में गश्त और चेकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  'नोटिस आया है, नाम नहीं कटेगा'... एसआईआर में निर्वाचन आयोग ने दूर की सबसे बड़ी आशंका

पुलिस के अनुसार मच्छीझाला के पास डैम बंधे पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया और करीब दो किलोमीटर आगे गलाबाग रोड के कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद वह पैदल भागते हुए झाड़ियों में छिप गया और वहां से दोबारा पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम का ऐलान!... कई दिग्गजों की जिम्मेदारी बदली, युवाओं को भी मिला बड़ा मौका

पुलिस का कहना है कि आरोपी को कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन वह लगातार फायरिंग करता रहा। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में नियमानुसार जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटा गया पर्स और नकदी बरामद की गई है।

पूछताछ में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों दीपक सिंह निवासी झनकट और मनोज भाटिया निवासी बानूसी के साथ मिलकर 5 अगस्त 2026 को नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका पर्स और नकदी लूटी थी तथा उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया था। घटना के बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल दोनों अन्य आरोपी दीपक सिंह और मनोज भाटिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में ले लिया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में