उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

गुंडागर्दी पर प्रशासन की ‘नो एंट्री’!…नैनीताल में 90 अराजक तत्व जिला बदर, 162 मामलों से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार सख्ती बरती जा रही है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 1 जनवरी से 15 सितंबर 2026 तक जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के न्यायालय में गुंडा नियंत्रण अधिनियम से संबंधित 162 वाद दर्ज हुए, जिनमें से 98 मामलों का निस्तारण किया गया। निस्तारित मामलों में कार्रवाई करते हुए 90 अराजक तत्वों को जिला बदर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट!... इन जिलों में बारिश के आसार

इसी अवधि में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल के न्यायालय में गुंडा नियंत्रण अधिनियम से संबंधित 130 वाद दर्ज हुए। इनमें से 44 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 86 वाद अभी अवशेष हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची के SIR पर बड़ा अपडेट!...हल्द्वानी में अंतिम चरण, अब EVM की FLC की तैयारी

वहीं, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नैनीताल के न्यायालय में कुल 107 वाद दर्ज किए गए। इनमें से 23 मामलों का निस्तारण हुआ, जबकि 84 वाद लंबित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “हैलो, मैंने पत्नी को मार दिया है…” गोली चलाने के बाद पति का पुलिस को फोन, फिर मोबाइल बंद

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अराजक तत्वों के खिलाफ समय-समय पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में