उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

तुंगनाथ ट्रेक पर एक चूक पड़ी भारी!…महिला यात्री गहरी खाई में गिरी, रेस्क्यू में मिला शव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड स्थित तुंगनाथ यात्रा पर आई महिला यात्री के साथ रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गणेश मंदिर के समीप ट्रेक रूट पर अचानक अनियंत्रित होकर महिला गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों की टीमें मौके पर पहुंचीं और रात में ही रेस्क्यू शुरू कर दिया, लेकिन खाई की गहराई और अंधेरे के कारण अभियान को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। सोमवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च अभियान में महिला का शव बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारताल हादसे में सातवीं मौत की पुष्टि... आठवां ट्रेकर अब भी बर्फ में गुम

जानकारी के मुताबिक, रविवार 20 सितंबर की शाम करीब 6:21 बजे रूद्रप्रयाग जिले में स्थित तुंगनाथ ट्रेक पर गणेश मंदिर के पास यह हादसा हुआ। महिला के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग ने डीडीआरएफ और तुंगनाथ आपदा मित्रों की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला की तलाश शुरू की।

बताया जा रहा है कि खाई में गिरने के बाद महिला की आवाजें काफी देर तक सुनाई देती रहीं। इसके बाद रेस्क्यू टीमों ने उसे बाहर निकालने के लिए रात में ही अभियान चलाया। घटना की जानकारी एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि और तहसीलदार ऊखीमठ को भी दी गई, जिसके बाद डीडीआरएफ ऊखीमठ की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक चोरी का पूरा खेल बेनकाब!... तीन चोरों के पीछे मिला मैकेनिक का नेटवर्क

रेस्क्यू के दौरान टीमों को खाई की अत्यधिक गहराई और घने अंधेरे के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा। परिस्थितियां जोखिमपूर्ण होने के चलते रात करीब 12:30 बजे अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जूम मीटिंग में 1000 लोग, खातों में फर्जी डॉलर... उत्तराखंड में निवेश ठगी का चौंकाने वाला खुलासा

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोमवार सुबह मौसम और मौके की परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद सर्च एवं रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू किया गया। अभियान के दौरान महिला का शव खाई से बरामद कर लिया गया। महिला की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में