उत्तराखण्ड कुमाऊं सस्पेंड हल्द्वानी

एक दिन में दो पर गिरी गाज…एसएसपी ने अब इस दरोगा को किया सस्पेंड, मची खलबली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा ने एक अहम कार्रवाई करते हुए, चौकी टी0पी0 नगर के अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, राजेंद्र मेहरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कदम आवेदक दिलीप सिंह अधिकारी की शिकायत पर उठाया गया, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे के साथ हुई दुर्घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र पर उचित कार्यवाही नहीं की गई और न ही अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खबर दिखाने से पहले लेनी होगी इजाजत?... ‘न्यूजरूम बंद हो जाएंगे’ की दलील पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, अ0उ0नि0 राजेंद्र मेहरा की लापरवाही की पुष्टि की और उनके खिलाफ यह कठोर कदम उठाया। इसके साथ ही, एसएसपी ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे थाने में आने वाले सभी शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक और शालीनता से पेश आएं। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों पर किसी भी प्रकार की देरी या टालमटोल न की जाए और त्वरित कार्रवाई की जाए, साथ ही सभी मामलों में अभियोग पंजीकृत किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!... कांग्रेस नेता की मौत, तीन गंभीर

एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि किसी भी शिकायतकर्ता के मामले में लापरवाही या विलंब हुआ तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, उन्होंने तत्कालीन थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज की भी लापरवाही पर प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं से भविष्य में बचा जा सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में