उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में दायित्वों की बरसात… भाजपा के 18 चेहरों को मिला बड़ा इनाम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न निगमों, परिषदों और समितियों में नियुक्तियों का एक और दौर पूरा करते हुए 18 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। शासन द्वारा जारी आदेशों के तहत कई नेताओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार और गैर-सरकारी निदेशक के पदों पर नियुक्त किया गया है।

नई नियुक्तियों में चंपावत के हुकम सिंह कुंवर को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं देहरादून के आचार्य संतोष खंडूड़ी को जनसंख्या विश्लेषण समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर...सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

उपाध्यक्ष पद पाने वालों में देवेंद्र सिंह ढैला को उत्तराखंड बागवानी परिषद, नितिन गौतम को ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद, मोहिनी पोखरिया को राज्य स्तरीय सतर्कता समिति, रामपाल को बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, मनोज कालाकोटी को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग तथा हरीश चंद्र पांडे को सिंचाई सलाहकार समिति की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक वारदात... पति ने डंडे से पीटकर पत्नी की कर दी हत्या

पर्यटन विकास परिषद में सुभाष बगौली को सतत पर्यटन सलाहकार बनाया गया है, जबकि माधव सेमवाल को बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) में सलाहकार नियुक्त किया गया है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम में मोहित शर्मा, डॉ. रणवीर सिंह, पारस गोयल, विशाल गुप्ता और ऋतु मित्रा को गैर-सरकारी निदेशक बनाया गया है। वहीं कुमाऊं मंडल विकास निगम में पुष्कर सिंह कोश्यारी, दयाल सिंह और रोहित बिष्ट को गैर-सरकारी निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के साथ ही राज्य सरकार ने विभिन्न संस्थाओं में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में