अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हिल दर्पण

मंच पर नहीं पहुंचे राहुल गांधी…लेकिन फोन से चला दिया सियासी तीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा अंतिम समय में रद्द करना पड़ा। सिमकनी में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में शामिल न हो पाने के बावजूद राहुल गांधी ने दिल्ली से फोन के जरिए लोगों को संबोधित किया और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि भारत की विदेश नीति पर बाहरी प्रभाव बढ़ रहा है और देश के महत्वपूर्ण फैसलों पर अमेरिका का दबाव दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर मजबूती से कायम रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

कांग्रेस नेता ने कृषि, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को भी उठाया। उनका आरोप था कि मौजूदा नीतियों के कारण किसान और युवा वर्ग परेशान हैं, जबकि शिक्षा व्यवस्था भी चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियों का लाभ सीमित वर्ग तक पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर...सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

जीएसटी पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इसके लागू होने के बाद छोटे और मध्यम कारोबारों को नुकसान उठाना पड़ा है। उनके अनुसार, इससे रोजगार के अवसर प्रभावित हुए और बाजार में बड़े कारोबारी समूहों की पकड़ मजबूत हुई।

राहुल गांधी ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि खराब मौसम के कारण वे इस बार नहीं पहुंच सके, लेकिन जल्द ही अल्मोड़ा आकर जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण हटाने पर बवाल!...छत पर चढ़े युवकों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी के दौरे के स्थगित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल मौसम के कारण वे सभा स्थल तक नहीं पहुंच सके। जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक सुमित हृदयेश, यशपाल आर्या, प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में