उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की अटकलें!…सीएम धामी का बड़ा बयान, जानें क्या बोले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कराए जाने की चर्चाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खारिज कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें तेज थीं कि राज्य में चुनाव समय से पहले, यानी 2026 के अंत में कराए जा सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी या तैयारी नहीं है।

गुरुवार को देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान जब सीएम धामी से इस संबंध में सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी भी स्तर पर यह सूचना नहीं मिली है कि विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खिलाड़ियों की होगी बल्ले-बल्ले!... नई खेल नीति में सरकार का ये है प्लान

सीएम धामी ने कहा, “हमको किसी भी स्तर पर यह नहीं बताया गया है कि चुनाव समय से पहले हो रहे हैं और न ही ऐसी कोई तैयारियां चल रही हैं। चुनाव आयोग जो भी निर्णय लेगा, सभी को उसका पालन करना होगा, लेकिन अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक प्रक्रिया नहीं शुरू हुई है।”

यह भी पढ़ें 👉  छतों पर ईंट-पत्थर और गांव में तनाव…उत्तराखंड में ड्रोन ने खोला बड़ा राज, एक्शन

राजनीतिक हलकों में हाल के दिनों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि उत्तराखंड में 2027 के निर्धारित समय से पहले चुनाव हो सकते हैं। इसके पीछे नेताओं के लगातार दौरे, एसआईआर प्रक्रिया की गति और 2027 में प्रस्तावित हरिद्वार कुंभ जैसे बड़े आयोजनों को कारण बताया जा रहा था। हालांकि इन सभी अटकलों पर मुख्यमंत्री के बयान के बाद फिलहाल विराम लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर बवाल

गौरतलब है कि उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च 2027 को समाप्त होना है। परंपरागत रूप से राज्य में चुनाव इससे कुछ महीने पहले कराए जाते हैं, जिसके चलते 2027 की शुरुआत में चुनाव संभावित माने जा रहे हैं। सीएम धामी के बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल राज्य में समय से पहले चुनाव की चर्चाएं केवल राजनीतिक अटकलें हैं और इनका कोई आधिकारिक आधार नहीं है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में