उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा हादसा… खाई में समाई पिकअप, एक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में आए दिन हादसे हो रहे हैं। जिनमें बड़ी संख्या में लोग काल का ग्रास बन रहे हैं। इस बीच प्रदेश में एक और हादसा सामने आया है।राजधानी देहरादून के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक के मौके पर नहीं मिलने से पुलिस की जांच और गंभीर हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...तिरंगे के नीचे युवाओं ने किया महादान

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन संख्या UK07-CB-6002 टियूटाड से त्यूणी की ओर जा रहा था। टियूटाड के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष कुलदीप शाह के नेतृत्व में त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान से बरसेगी आफत!...उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रेस्क्यू के दौरान खाई से दो लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें खजान लाल (40) पुत्र दुर्भी लाल, निवासी ग्राम सुनकडी, पोस्ट सांकरी, थाना मोरी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं रविन लाल (34) पुत्र रकमू लाल, निवासी ग्राम सुचाणू, पोस्ट नेटवाड़, तहसील मोरी गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।

हादसे के बाद वाहन मालिक के बयान से मामला पेचीदा हो गया है। वाहन मालिक का कहना है कि मृतक और घायल दोनों ही वाहन चालक नहीं हैं। वहीं वाहन चालक का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस को आशंका है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया हो। त्यूणी थाना पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर चालक की तलाश में जुटी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में