उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं रामनगर हिल दर्पण

जंगल में गूंजी गोलियां… पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगा वांटेड, जवाबी गोली से हुआ घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में देर रात पुलिस और वांटेड बदमाश के बीच मुठभेड़ से हड़कंप मच गया। नैनीताल जिले के रामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में पुलिस दबिश देने पहुंची थी। इसी दौरान जंगल में छिपे बदमाश चंदन सागर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि शिवलालपुर निवासी चंदन सागर लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश देने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी हाथीडंगर वन विभाग चेकपोस्ट से आगे जंगल की तरफ भाग गया और वहां छिप गया। पुलिस ने जब जंगल में घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने करीब तीन राउंड फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश की फायरिंग में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान से बरसेगी आफत!...उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

फायरिंग की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे जंगल को घेर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को चारों तरफ से घेरने के बाद जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके सीधे पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उपचार के लिए रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...तिरंगे के नीचे युवाओं ने किया महादान

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि देर रात पैर में गोली लगने के बाद एक युवक को अस्पताल लाया गया था। गोली पैर के आर-पार निकल गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।

रामनगर कोतवाल सुशील कुमार के मुताबिक, चंदन सागर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जा चुकी है। हाल ही में रामनगर में हुई एक घटना में भी वह आरोपी था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में