उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

बेटे ने भरा फर्राटा…पिता को जाना पड़ा जेल – जानिए पूरा मामला!

खबर शेयर करें -

अगर आप अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति देते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। ऐसा करना न सिर्फ़ क़ानूनन अपराध है, बल्कि इसके लिए आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। उत्तराखंड के हरिद्वार ज़िले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहाँ रुड़की पुलिस ने नाबालिग को वाहन देने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, एक नाबालिग लड़के को वाहन चलाते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया। इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने नाबालिग के पिता तस्लीम खान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद रुड़की कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर उप निरीक्षक आनंद मेहरा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने न्यायालय से प्राप्त वारंट की तामील करते हुए तस्लीम खान पुत्र दीवान अमीन खान, निवासी मकान नंबर 140, सती मोहल्ला, मदीना मस्जिद के पास, रुड़की से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

पुलिस ने बताया कि तस्लीम खान का नाबालिग पुत्र वाहन चला रहा था, जिस पर धारा 181/39/191/146/96/129/207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया था। इससे पहले भी नाबालिग को वाहन चलाते हुए पकड़ा गया था, जिस पर 25 हजार रुपये का चालान किया गया था। हालांकि, तस्लीम खान ने न तो चालान जमा किया और न ही अदालत में पेश हुए, जिसके चलते कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

गौरतलब है कि मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 के तहत यदि कोई अभिभावक नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति देता है या इसके लिए प्रोत्साहित करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इस कानून के तहत तीन साल तक की सजा और 25 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में