उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

अब नैनीताल में नहीं आएगा ‘नो सिग्नल’!… दूरसंचार कंपनियों को प्रशासन का अल्टीमेटम

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के शैडो (नेटवर्क विहीन) क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या जल्द दूर होगी। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के नेटवर्क प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त सर्वेक्षण कर 15 दिनों के भीतर मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा बैठक में बीएसएनएल, जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और इंडस टावर्स के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति, शैडो जोन की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कहां-कहां गुल रहेगी बिजली?... अब मीडिया में साफ-साफ बताना होगा पूरा क्षेत्र

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नेटवर्क की कमी से न केवल आम नागरिकों को परेशानी हो रही है, बल्कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई स्थानों पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम, सरकारी पोर्टलों पर रिपोर्टिंग, मस्टर रोल की ऑनलाइन एंट्री और विभिन्न मोबाइल एप आधारित सेवाएं बाधित हो रही हैं, जिससे विकास कार्यों की गति प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मां आई, बच्चे को जन्म दिया और चली गई...अस्पताल में अकेला रह गया नवजात, फिर मौत

उन्होंने विशेष रूप से हल्द्वानी-भीमताल मार्ग और हल्द्वानी-भुजियाघाट-नैनीताल मार्ग पर नेटवर्क की खराब स्थिति का संज्ञान लेते हुए संबंधित कंपनियों को पूरे मार्ग का तकनीकी सर्वे करने तथा आवश्यकता अनुसार टावरों की क्षमता बढ़ाने और नेटवर्क कवरेज मजबूत करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने कहा कि नैनीताल एक प्रमुख पर्यटन जिला है, जहां हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने कंपनियों को कोटाबाग, पंगोट, धारी, ढिकुली (रामनगर) और ओखलकांडा सहित अन्य नेटवर्क प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कनेक्टिविटी मजबूत करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पुलिस महकमे में बंपर तबादले

बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सेवा प्रदाता कंपनियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए तय समयसीमा के भीतर जिले के सभी शैडो क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था को सुचारु और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में