उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में बर्फबारी…यहां हुआ हिमस्खलन, बढ़ी मुश्किलें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है, और इसने कई जगहों पर परेशानियाँ खड़ी कर दी हैं। उत्तरकाशी जिले के भैरोघाटी-धराली के बीच गंगोत्री हाईवे पर किमी 15 चांग थांग में हिमस्खलन हुआ है। यह जगह धराली और हर्षिल से करीब आठ से दस किमी दूर जांगला पुल के पास है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

बीआरओ कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि गंगोत्री हाईवे पर धराली से आगे किमी 15 पर हिमस्खलन हुआ है, और इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। सोनगाड से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण रास्ते बाधित हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव...तैयारी तेज, इस दिन जारी हो सकती है अधिसूचना

फिलहाल, बीआरओ-1442 बीसीसी ने सोनगाड से सुक्की टॉप तक मार्ग को केवल नॉन स्किड चेन वाले वाहनों के लिए सुचारू किया है, और सुखी टॉप पर एक जेई बर्फ हटाने का कार्य देख रहे हैं। इसके अलावा, दो जेसीबी मशीनें भी सोनगाड से सुखी टॉप तक बर्फ हटाने का काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का कड़ा एक्शन

उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री-यमुनोत्री हर्षिल क्षेत्र में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं निचले इलाकों में बारिश हो रही है। हर्षिल घाटी में बर्फबारी के साथ तेज बर्फीली हवाएं चल रही हैं। हालांकि, यमुनोत्री हाईवे पर फिलहाल आवाजाही सुचारू रूप से हो रही है। चमोली कर्णप्रयाग में मौसम बदला है, और सोमवार रात से तेज बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह से काले बादल भी घेर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नहीं चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी... सरकार कसेगी नकेल, ये है योजना

मसूरी शहर में कल देर रात से हो रही बारिश अब थम चुकी है, लेकिन इसके बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। घने बादल और कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में