उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हरिद्वार हिल दर्पण

भूमि घोटाले में सीएम का बड़ा एक्शन… पूर्व एमएनए बर्खास्त, तत्कालीन डीएम पर भी कार्रवाई की संस्तुति

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की है। मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किए जाने की संस्तुति की गई है। वहीं तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ मेजर पनिशमेंट की कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन तय!...324 मकानों पर बुलडोजर से पहले अंतिम अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन एसडीएम अजयवीर सिंह की परनिंदा प्रविष्टि दर्ज करने तथा उनकी तीन वेतनवृद्धियां रोकने के आदेश भी जारी किए गए हैं। संबंधित कार्रवाई के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

हरिद्वार नगर निगम ने सराय गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र के विस्तार के लिए करीब 33 बीघा भूमि 54 करोड़ रुपये में खरीदी थी। जांच में सामने आया कि भूमि का लैंड यूज कृषि से व्यावसायिक किए जाने के बाद उसका सर्किल रेट 6 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़कर 25 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया, जिससे करोड़ों रुपये के वित्तीय नुकसान की आशंका जताई गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिला की इज्जत पर वार, विधायक की छवि पर हमला!!... कई राज्यों में छिपता रहा, फिर ऐसे चढ़ा हत्थे

विजिलेंस की जांच में भूमि खरीद-बिक्री में आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और सरकारी धन को नुकसान पहुंचाने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य सतर्कता समिति की संस्तुति पर मामले में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों और भूमि विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या उत्तराखंड में लौट रहा है कोरोना?... हल्द्वानी में नया केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

अभियोजन की कार्रवाई जिन लोगों के खिलाफ की जाएगी, उनमें तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी सहित कई अधिकारी और भूमि विक्रेता शामिल हैं। उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और जनधन के दुरुपयोग के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में