उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

नैनी झील में सीवर रिसाव!… कुमाऊं आयुक्त का एक्शन मोड, दिया ‘अल्टीमेटम’

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिला मुख्यालय के तल्लीताल स्थित फांसी गधेरे में हो रहे सीवर लीकेज के मामले को कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून ने बदली चाल!...उमस और गर्मी करेगी बेहाल; जानिए कब बरसेंगे बादल

जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 की शाम से फांसी गधेरे में लगातार सीवर बह रहा है, जो सीधे नैनी झील में समा रहा है। इस समस्या के बावजूद अब तक जल संस्थान द्वारा लीकेज की मरम्मत नहीं की जा सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल डीएम का एक्शन मोड... फुटपाथों से जल्द हटेगा अतिक्रमण

आयुक्त दीपक रावत ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षण अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान, हल्द्वानी को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करें और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीई दाखिलों पर सख्ती... फर्जी आय प्रमाण पत्रों की होगी जांच, आयुक्त के सख्त निर्देश

उन्होंने यह भी कहा है कि की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी उन्हें तत्काल उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में