उत्तराखण्ड कुमाऊं स्थानान्तरण हल्द्वानी हिल दर्पण

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… हल्द्वानी समेत इन स्थानों में बदले एसडीएम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नैनीताल जिले के सात उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के स्थानांतरण आदेश जारी किए। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को जिले के कई तहसीलदारों के तबादले किए गए थे।

जारी आदेशों के अनुसार, सभी उपजिलाधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।  नई तैनाती के तहत राहुल शाह हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी और परितोष वर्मा कालाढूंगी के उप जिलाधिकारी होंगे। इन सभी को नई तैनाती स्थलों में शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम की चुनौती... बर्फबारी का दौर शुरू, अभी और बिगड़ेंगे हालात

डीएम ऑफिस से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत परितोष वर्मा उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी से उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी, राहुल शाह उप जिलाधिकारी, रामनगर से उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, तुषार सैनी उप जिलाधिकारी, (न्यायिक), हल्द्वानी से उप जिलाधिकारी, कैचीधाम, प्रमोद कुमार उप जिलाधिकारी, (न्यायिक), नैनीताल से उप जिलाधिकारी, रामनगर, रेखा कोहली उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी... निर्वस्त्र कर पीटा, गांव में घुमाने का वीडियो वायरल

जबकि विपिन चन्द्र पन्त, उप जिलाधिकारी, श्री कैचीधाम से प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल, नवाजिश खलीक प्रभारी अधिकारी, मुख्यालय उप जिलाधिकारी (न्यायिक) से उप जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है। यहां बता दें कि शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जिले के कई तहसीलदारों के भी स्थानान्तरण किए थे। इसके अगले दिन उपजिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश से तबाही...भूस्खलन से मलबे में दबी बस और ट्रक
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में