उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल!… 22 अफसरों के तबादले, कई दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी है। कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से 19 उपनिरीक्षक और तीन अपर उपनिरीक्षक समेत कुल 22 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही एक पूर्व स्थानांतरण आदेश को भी निरस्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्ते की आड़ में नाबालिग से हैवानियत!... अस्पताल पहुंची तो सामने आया खौफनाक सच

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट, ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार और मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है। वहीं राजीव धारीवाल को सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेलनगर और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेलनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा प्रमोद शाह को पटेलनगर से कोतवाली नगर, दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी, रवि प्रसाद कवि को प्रेमनगर से एसआईएस शाखा और अमन चड्ढा को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है। सोमवीर को एसआईएस शाखा से रायपुर, जसपाल गुसाईं को एसआईएस शाखा से सहसपुर और मुकेश नेगी को वसंत विहार से ऋषिकेश थाने की जिम्मेदारी दी गई है। विनेश कुमार को त्रिवेणीघाट चौकी से एम्स ऋषिकेश चौकी और देवेंद्र पंवार को एम्स ऋषिकेश चौकी से त्रिवेणीघाट चौकी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में धधका कपड़ों का गोदाम!... लपटें देख मची अफरा-तफरी

इसी क्रम में सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से डोईवाला, मुकेश कुमार को प्रेमनगर से रायवाला, जगदंबा प्रसाद को रायवाला से प्रेमनगर और चंद्रशेखर नौटियाल को विकासनगर से प्रेमनगर तैनाती दी गई है। वहीं अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेलनगर और मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेंटाउन भेजा गया है। अजय प्रकाश भट्ट का पूर्व तबादला निरस्त: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार उपनिरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट का थाना विकासनगर से थाना कैंट किया गया पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में