उत्तराखण्ड कार्रवाई क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

दुल्हन बनी लुटेरी गैंग की ‘कड़ी’!…शादी के बाद दूल्हे को खिलाते थे नशा, फिर साफ कर देते थे घर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  7 हजार मीटर से ज्यादा ऊंची चोटियों पर तिरंगा!... नुन-कुन अभियान की एक के बाद एक बड़ी कामयाबी

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक, गिरोह शादी के इच्छुक युवकों को अपने जाल में फंसाता था। शादी तय होने के बाद आरोपी योजनाबद्ध तरीके से युवक को नशीला पदार्थ खिला देते थे। युवक के बेहोश होने पर आरोपी घर में रखी नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट कांड में नया नाम!... ‘एमबीबीएस वे’ संचालक गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने बहादराबाद रुकमीना, अब्दुल बारी, पुनीत कुमार, उसकी पत्नी और फतेह सिंह मीना को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 70 हजार रुपये की नकदी, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया गया। वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो कार को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में धधका कपड़ों का गोदाम!... लपटें देख मची अफरा-तफरी

पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में