उत्तराखण्ड गढ़वाल डवलपमेंट देहरादून हिल दर्पण

पर्यटन और टेक्नोलॉजी से क्रांति…उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा देश में मॉडल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और “विकसित भारत” के लक्ष्य में योगदान देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इसी क्रम में पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (PWD) की आगामी 5 वर्षों की मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया।

यह मास्टर प्लान वर्ष 2026 से 2031 तक राज्य में होने वाले विकास कार्यों का रोडमैप तैयार करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दस्तावेज राज्य में मजबूत, सुरक्षित और आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा और “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पिछले वर्षों में राज्य में सड़क निर्माण और कनेक्टिविटी का व्यापक विस्तार हुआ है। सरकार भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तकनीक और नवाचार आधारित विकास पर जोर दे रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड तेजी से एक पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है, ऐसे में पर्यटकों की सुविधा और बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में कनेक्टिविटी और विकास कार्यों पर लगातार काम जारी है और यह क्षेत्रीय विकास के लिए बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि इस मास्टर प्लान में 100 से अधिक परियोजनाओं का विजन शामिल किया गया है। इसमें सड़क कनेक्टिविटी, आर्थिक हब से संपर्क, पुल विकास और सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, ढलान संरक्षण, तकनीक का उपयोग, वित्तीय प्रबंधन और नीति सुधार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुसार इस योजना में समय-समय पर संशोधन भी किए जाएंगे। यह मास्टर प्लान राज्य के भविष्य के विकास को एक स्पष्ट दिशा देने और आधारभूत ढांचे को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का रोडमैप माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद
Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में