उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

बारिश बनेगी बड़ी मुसीबत!…मौसम विभाग की चेतावनी— 4 दिन रहें बेहद सतर्क

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों के लिए भारी बारिश और खराब मौसम की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, इस दौरान कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने 6 जुलाई को बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर भीषण हादसा...खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन गंभीर

हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। विभाग का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  रेव पार्टी या सेक्स रैकेट?... लग्जरी रिसॉर्ट में पुलिस की रेड, इस हालत में मिले युवक-युवतियां

मौसम विभाग ने संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और गदेरों के किनारे नहीं जाने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से जबरन संबंध!...विरोध करने पर हैवानियत की सारी हदें पार; अब मिली सजा

विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 9 जुलाई तक मौसम खराब बना रह सकता है। 7 से 9 जुलाई के बीच भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में