उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में आज रचेगा नया इतिहास!… पहली बार यहां होगी कैबिनेट बैठक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार चंपावत जिले में कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। रविवार सुबह 11 बजे बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर के मुख्य प्रशासनिक भवन में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों की मौजूदगी में यह महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  NSUI में चुनाव के बाद बड़ा एक्शन!...जिलाध्यक्ष समेत छह पदाधिकारी संगठन से बाहर

कैबिनेट बैठक के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार पिछले तीन दिनों से अधिकारियों के साथ तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, शनिवार शाम से ही मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी चंपावत रेखा यादव संभाल रही हैं। पूरे एनएचपीसी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ-बदरीनाथ आएंगे PM मोदी!... चारधाम यात्रियों को देंगे बड़ी सौगात

इस बार की कैबिनेट बैठक उत्तराखंड की लोक संस्कृति और महिला आत्मनिर्भरता की झलक भी पेश करेगी। बैठक स्थल को चंपावत के जनजातीय समाज की पारंपरिक कला और कुमाऊं की प्रसिद्ध ऐपण कला से सजाया गया है। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को दी गई है।

महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष पहल की गई है। बैठक में पहुंचने वाले मंत्रियों और वीआईपी मेहमानों को उपहार के रूप में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद भेंट किए जाएंगे। इस आयोजन के जरिए चंपावत की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय महिलाओं के हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों का सैलाब और धड़ाम ट्रैफिक सिस्टम!... नैनीताल से हल्द्वानी तक जाम ही जाम

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में